Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFarewell Ceremony for Retired Teachers and Election of Uttar Pradesh Women s Teacher Association

महिला शिक्षक संघ की किरन अध्यक्ष व वीरवाला बनी महामंत्री

Badaun News - उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा सेवानिवृत शिक्षिकाओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई। साथ ही, संघ की जिला इकाई का चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 21 April 2025 04:17 AM
share Share
Follow Us on
महिला शिक्षक संघ की किरन अध्यक्ष व वीरवाला बनी महामंत्री

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ द्वारा स्काउट भवन में सेवानिवृत होने वाली शिक्षिकाओं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। साथ ही उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की बदायूं कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। समारोह में सेवानिवृत होने वाली शिक्षिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि सेवानिवृत होने वाली शिक्षिकाओं ने अपने जीवन का बहुत महत्वपूर्ण समय विभाग व समाज की सेवा में दिया है। संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा यादव ने भी सेवानिवृत होने वाली शिक्षिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ-साथ विभाग व समाज में उनके योगदान को सराहा। सेवानिवृत होने वाली शिक्षिकाओं में कमलेश, कनकलता, रामकुमारी, पुष्पा देवी, हंसमुखी, कल्पना रानी , नाजिमा, अजमत जहां, कल्पना शर्मा, सुनीता शर्मा, रामवती देवी आदि को सम्मानित किया गया।

जिला इकाई का चुनाव संपन्न

महिला शिक्षक संघ की जिला इकाई का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें महिला शिक्षक संघ का किरण सिंह सिसौदिया को दोबारा अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही वीरबाला सिंह को महामंत्री,बीना सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर सरोजनी, अंजुम, प्रीति, सना, राखी,वर्षा, अलका, निशी, रेनू, ज्योति आदि मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें