Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsFamily Dispute Man Accuses Relative of Tractor Theft

किश्तों पर खरीदे ट्रैक्टर पर कब्जा, तीन पर केस दर्ज

Badaun News - भैंसोरा गांव के अरविंद ने अपने रिश्तेदार रिंकू पर ट्रैक्टर हड़पने का आरोप लगाया है। अरविंद ने 10 महीने पहले किस्तों पर ट्रैक्टर खरीदा था, जिसे रिंकू ने मांगकर ले लिया और वापस नहीं किया। पुलिस ने रिंकू...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 23 Feb 2025 03:09 AM
share Share
Follow Us on
किश्तों पर खरीदे ट्रैक्टर पर कब्जा, तीन पर केस दर्ज

इलाके के गांव भैंसोरा निवासी अरविंद पुत्र बदन सिंह ने अपने रिश्तेदार पर ट्रैक्टर हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने 10 महीने पहले किस्तों पर ट्रैक्टर खरीदा था। जिसे कुछ समय बाद थाना मुजरिया के गांव मूसेपुर निवासी रिश्तेदार रिंकू मांगकर ले गया, लेकिन वापस नहीं किया। अरविंद का आरोप है कि जब उसने ट्रैक्टर वापस मांगा तो रिंकू ने धमकी दी और ट्रैक्टर बेचने या कटवा देने की आशंका जताई। इस पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। मामले में पुलिस ने रिंकू सहित थाना सहसवान के अकबराबाद निवासी सुधीर और जनपद संभल के थाना जुनावई निवासी मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पीडित का ट्रैक्टर की बरामदगी की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें