Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsEducational Trip for 11th Grade Students to National Museum and India Gate in Delhi
विद्यार्थियों ने देखा राष्ट्रीय संग्रहालय
Badaun News - मदर एथीना स्कूल के 11वीं के कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों ने दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय और इंडिया गेट का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें सिंधु घाटी सभ्यता, मोहनजोदड़ो और हड़प्पा की...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 16 Feb 2025 12:35 AM

मदर एथीना स्कूल के 11 वीं के कॉमर्स एवं ह्यूमैनिटीज के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय संग्रहालय एवं इंडिया गेट नई दिल्ली का शैक्षिक भ्रमण कराया। राष्ट्रीय संग्रहालय में सिंधु घाटी सभ्यता के विषय में महत्ववपूर्ण जानकारी हासिल की। जिसमें उन्होंने मोहनजोदड़ों एवं हड़प्पा की सभ्यता, संस्कृति के साथ-साथ वहां के खान पान, रहन सहन के विषय में वृह्द ज्ञान प्राप्त किया। इसके अलावा भी बच्चों ने भ्रमण के दौरान विभिन्न जानकारी हासिल की। निदेशक चयनिका सारस्वत ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण के माध्यम से बच्चों के ज्ञान को बढ़ावा मिलता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।