प्रधान डाकघर में बनेंगे 18 साल से ऊपर वालों के आधार
Badaun News - डीएम निधि श्रीवास्वत ने 18 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए आधार पंजीकरण की सुविधा को बढ़ाया है। अब प्रधान डाकघर बदायूं और अन्य पांच स्थानों पर आधार बनवाने की सुविधा मिलेगी, जिससे लोगों को आधार बनवाने में...

डीएम निधि श्रीवास्वत ने 18 साल से ऊपर आयु के जिन लोगों के आधार नहीं बने हैं, उनके लिए आधार बनवाने की सुविधा प्रधान डाकघर बदायूं के अलावा पांच अन्य स्थानों पर दिलायी है। इससे अब 18 साल से ऊपर आयु वाले लोगों को आधार बनवाने में दिक्कत नहीं होगी। अब तक ये लोग आधार बनवाने को परेशान थे। जिले में अभी भी तमाम लोग ऐसे हैं, जिनके आधार नहीं बने हैं। 18 साल से ऊपर आयु वाले लोग आधार बनवाने के लिए लखनऊ तक की दौड़ लगा रहे थे। जिले में सिर्फ उझानी डाकघर में आधार बनवाने की सुविधा मिल रही थी। डीएम के लिए जब इस समस्या के बारे में पता चला तो मुख्यालय पर वार्ता की और समस्या दूर कराते हुये बदायूं के प्रधान डाकघर के अलावा उप डाकघर बिल्सी, इस्लामनगर, सहसवान, दातागंज में 18 साल से अधिक आयु वाले लोगों के लिए आधार बनवाने की सुविधा दिलायी है। डीएम के इस प्रयास की लोगों ने प्रशंसा की है। एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि 18 प्लस आयु के आधार पूर्व में उप डाकघर उझानी में बनाये जाते थे, लेकिन अब इस व्यवस्था का विस्तार होने के फलस्वरूप 18 प्लस आयु के आधार प्रधान डाकघर बदायूं, उप डाकघर उझानी, बिल्सी, इस्लामनगर, सहसवान, दातागंज में बनाये जायेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।