Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDead Body Found in Badaun Field Police Investigating Mysterious Death

उघैती में सड़क किनारे खेत में मिला शव

Badaun News - बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। शव को मोर्चरी में रखा गया है और पहचान के बाद पोस्टमार्टम किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 19 Feb 2025 04:37 PM
share Share
Follow Us on
उघैती में सड़क किनारे खेत में मिला शव

बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। उघैती थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। यह शव राजपुर करियामई संपर्क मार्ग के पास स्थित खेत में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

घटना की जानकारी मिलते ही उघैती थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फिरोजपुर गुमराह में उपचुनाव ड्यूटी पर तैनात इस्लामनगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव के कपड़े और हुलिए के आधार पर पहचान की कोशिश जारी है।

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। शव की अगर पहचान हो जाती है तो तुरंत पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पहचान न होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जाएगी, जिससे मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस क्षेत्र में लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि शव की शिनाख्त हो सके। फिलहाल, पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें