Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDattajanj Police Arrests Smuggler with 220g Smack and 80g Opium Worth 10 Lakhs

10 लाख की स्मैक व अफीम के तस्कर गिरफ्तार

Badaun News - दातागंज पुलिस ने 10 लाख रुपये की कीमत वाली 220 ग्राम स्मैक और 80 ग्राम अफीम के साथ तस्कर आकाश को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहन की जांच के दौरान उसे पकड़ा। आकाश स्मैक और अफीम की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSat, 22 Feb 2025 04:14 AM
share Share
Follow Us on
10 लाख की स्मैक व अफीम के तस्कर गिरफ्तार

दातागंज पुलिस ने 10 लाख रुपये कीमत की 220 ग्राम स्मैक और 80 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछतांछ कर रही है। अभियान के तहत दातागंज पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चेकिंग के दौरान तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर से पुलिस ने तलाशी के दौरान 220 ग्राम स्मैक व 80 ग्राम अफीम के बरामद की है। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम आकाश पुत्र देशराज निवासी ग्राम रायपुर धीरपुर थाना दातागंज बताया। प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोही ने बताया कि आकाश स्मैक व अफीम सप्लाई करने के लिए जा रहा था। तभी नेहरूद्दीन की लकड़ी की टाल के पास से आकाश को गिरफ्तार किया गया। बरामद स्मैक की कीमत 10 लाख रुपये है। इसके अलावा आकाश के पास से 80 ग्राम अफीम भी बरामद हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें