Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCourt Orders Police to File Case Against Three Men for Gang Rape in Dataganj

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

Badaun News - न्यायालय के आदेश पर दातागंज नगर में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता ने 24 दिसंबर 2024 को आरोपी शिवम, दिव्यांश और उमेश सक्सेना पर आरोप...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 14 Feb 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा

न्यायालय के आदेश पर दातागंज नगर में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीन लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि 24 दिसंबर 2024 की शाम जब वह घर में अकेली थी। तभी आरोपी शिवम सक्सेना, दिव्यांश सक्सेना और उमेश सक्सेना जबरन घर में घुस आए। आरोपियों के हाथ में चाकू और तमंचे थे। आरोपियों ने पहले मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसी दौरान पीड़िता का पति घर लौटा। जिसे आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। डर के कारण पीड़िता उस रात थाने नहीं गई लेकिन अगले दिन रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची, तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। हालांकि इसके बाद 26 दिसंबर को पीड़िता ने जिला अस्पताल में मेडिकल कराया और 27 दिसंबर को एसएसपी को भी पत्र भेजा इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस की लापरवाही से आहत पीड़िता ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट दातागंज के न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर का कार्रवाई की गुहार लगाई थी। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज के आदेश दिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें