Celebration of Shri Majjineendra Jinbimb Uthapan Festival at Ancient Jain Temple धूमधाम से जैन महिलाओं ने निकाली घटयात्रा, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsCelebration of Shri Majjineendra Jinbimb Uthapan Festival at Ancient Jain Temple

धूमधाम से जैन महिलाओं ने निकाली घटयात्रा

Badaun News - नगर के प्राचीन चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में जैन संत श्री समर्पण सागर जी महाराज के निर्देशन में श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिंब उत्थापन महोत्सव का आयोजन हुआ। महिलाओं ने घटयात्रा निकाली, जिसके बाद अस्थाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 28 March 2025 04:51 AM
share Share
Follow Us on
धूमधाम से जैन महिलाओं ने निकाली घटयात्रा

नगर के प्राचीन चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में गुरुवार को जैन संत श्री समर्पण सागर जी महाराज के दिशा निर्देशन में श्री मज्जिनेन्द्र जिनबिंब उत्थापन महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम जैन समाज की महिलाओं द्वारा नगर में एक घटयात्रा निकाली गई। घटयात्रा मंदिर से शुरु होकर बंबा चौराहा, सर्राफा बाजार, बालाजी चौक होते हुए पुन: मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। उसके बाद जैन संत द्वारा मंत्रोचारण के साथ अस्थाई बेदी का शुद्धिकरण किया गया। जैन प्रतिमाओं को मंदिर के निर्माण पूर्ण होने तक अस्थाई बेदी में विराजमान किया गया। कार्यक्रम में देव आज्ञा, गुरुआज्ञा, घटयात्रा, ध्वजारोहण, नूतन बेदी शुद्धि, देव उत्थापन विधि, जिनबिंब स्थापना, हवन व बाद में मंगल प्रवचन महाराज द्वारा दिए गए। कार्यक्रम में जिले समेत आसपास के लोग शामिल रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।