Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBuddhist Liberation Movement Ratha Yatra Reaches Bisaulee Amidst Call for Mahabodhi Temple Freedom

महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को 13 को प्रदर्शन करेंगे अनुयायी

Badaun News - भंते बीपी विनय के नेतृत्व में चल रही महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन की रथ यात्रा सोमवार को बिसौली पहुंची। भंते ने कहा कि यदि बिहार सरकार बौद्ध विहार गया को नियंत्रण मुक्त नहीं करती, तो 13 मई को देशभर...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 22 April 2025 04:31 AM
share Share
Follow Us on
महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन को 13 को प्रदर्शन करेंगे अनुयायी

भंते बीपी विनय के मार्गदर्शन में चलायी जा रही महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन मुक्ति रथ यात्रा सोमवार को बिसौली में पहुंची। जहां नगर के लोगों ने स्वागत किया। भंते डॉ. बीपी विनय ने कहा कि बिहार सरकार ने बौद्ध विहार गया को नियंत्रण से मुक्त नहीं किया तो 13 मई को देश भर के बौद्ध अनुयायी पटना मे मुख्यमंत्री नितीश कुमार के आवास का घेराव करेंगे और उन्हें घर से नहीं निकलने देंगे। पीडब्लूडी गेस्ट हॉउस मे पत्रकार वार्ता में डॉ. वीपी विनय ने कहा कि यह रथ यात्रा नोएडा से ज्ञान स्थली बौद्ध गया बिहार तक जनजागरण के उद्देश्य से चलायी गयी है। 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा पर यात्रा गया पहुंचेगी, जहां करीब 12 लाख अनुयाई एकत्र होकर बौद्ध विहार को मुक्त करने की मांग करेगी। इस यात्रा के माध्यम से बीटी एक्ट 1949 को रद्द करवाकर बौद्ध गया के महाबोधि महाविहार का प्रबंध बौद्ध समुदाय को सौंपना है। महाबोधि महाविहार बौद्ध गया बिहार विश्व धरोहर स्थल में शामिल है और दुनिया भर के बौद्धों की आस्था का बड़ा केंद्र है। भंते बुद्ध प्रताप विजय, भंते अनुकृति, भंते महाबोधि, भंते करुणा सागर, भंते महेंद्र बुद्ध मणि, भंते बुद्धि मित्रा, भंते बुद्ध शरण, भंते रामा सराय, तेजेंद्र सिंह यादव, ज्ञान सिंह पाल, रामबाबू मौर्य, सर्वेश कुमार, ओमकार मानव, राकेश प्रजापति, सौराज कुमार, राकेश कुमर, श्रवण लाल, प्रेमपाल, राधेश्याम मौर्य, चिरंजीलाल मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें