Bridge Construction at Mahawa River Tender Process Near Completion 30 Villages to Benefit बड़ेरिया घाट पर पुल बनाने से पहले भूमि की पैमाइश, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsBridge Construction at Mahawa River Tender Process Near Completion 30 Villages to Benefit

बड़ेरिया घाट पर पुल बनाने से पहले भूमि की पैमाइश

Badaun News - महावा नदी के बड़ेरिया घाट पर पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया लगभग पूर्ण हो चुकी है। सेतु निगम के इंजीनियरों ने भूमि की पैमाइश की और पुल के लिए 2.18 करोड़ का बजट जारी किया गया है। कुल लागत 21.84...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंTue, 20 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
बड़ेरिया घाट पर पुल बनाने से पहले भूमि की पैमाइश

महावा नदी के बड़ेरिया घाट पर पुल निर्माण से पहले सेतु निगम के इंजीनियर एवं हल्का लेखपाल पहुंचे और सड़क बनाने के दौरान फंसने वाली किसानों की भूमि की पैमाइश की। सेतु निगम के इंजीनियरों ने कहा कि टेंडर प्रकिया जारी है, जल्द पुल का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। महावा नदी के बड़ेरिया घाट पर पुल निर्माण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मार्च में मिल चुकी है। पुल निर्माण को लेकर टेंडर प्रकिया भी लगभग पूर्ण हो चुकी है। शासन ने इस पुल के लिए स्वीकृति प्रदान करने के दौरान काम शुरू कराने के लिए 2.18 करोड़ का बजट जारी कर दिया था।

सेतु निगम के अधिकारी टेंडर प्रकिया पूर्ण कर अब काम शुरू कराने की तैयारी में हैं। इससे पहले सोमवार के लिए सेतु निगम के इंजीनियर और हल्का लेखपाल ने पहुंचकर भूमि की पैमाइश की। इस पुल के निर्माण में कुल 21 करोड़ 84 लाख 93 हजार का बजट खर्च होगा। पुल बनने से भीकमपुर, रोहानपुर, जरीफपुर गढ़िया, नसीरपुर गौसू, पतरचोआ, मेमड़ी, मूसेपुर, बक्सर, जगुपूरा, कौल्हाई समेत 30 गांवों के लोगों को लाभ होगा। पुल तोफी नगला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता तिलक सिंह के प्रयास से मंजूर हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।