दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट
Badaun News - गांव बेहटा जवीं में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया। निशा ने पुलिस को बताया कि उसके ससुराल वाले उसे आए दिन मारपीट करते हैं। पीड़िता के...

क्षेत्र के गांव बेहटा जवीं में एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल वालों पर मारपीट कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। गांव निवासी निशा पुत्री सोमद अली ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते हैं। बीती रात ससुराल वालों ने दहेज की मांग करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने घटना की सूचना अपने मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंचे मायके वाले पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पीड़िता के पिता सोमद अली ने बताया वर्ष 2021 में उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह क्षेत्र के बेहटाजवी गांव में किया। ससुराल वाले दहेज को लेकर इससे संतुष्ट नहीं है और उनकी पुत्री से दहेज की मांग कर तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।