Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsAttempted Rape Case in Civil Lines Woman Accuses Local Youth

घर बुलाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, जांच शुरू

Badaun News - सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ने युवक पर आरोप लगाया कि उसने उसे घर बुलाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला की चीखें सुनकर मोहल्ले के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 24 Feb 2025 03:55 AM
share Share
Follow Us on
घर बुलाकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, जांच शुरू

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के एक युवक पर घर बुलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला की चीखपुकार पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी घर से फरार हो गया। महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली स्वयं सहायता समूह की सदस्य है। महिला का कहना है कि आरोपी युवक की पत्नी भी समूह से जुड़ी है। इस वजह से उसका आरोपी के घर आना-जाना रहता है। रविवार को पत्नी की गैर मौजूदगी में आरोपी युवक ने फोन करके महिला को यह कहकर अपने घर बुलाया कि ब्लॉक से कुछ लोग आएं हैं। वह लोग उसे बुला रहे हैं। इस पर महिला युवक के घर पहुंची। इसी दौरान युवक ने अपने घर का दरवाजा बंद कर उसे दबोच लिया। इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखकर आरोपी घर से फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना यूपी-112 पुलिस को दी। जिस पर पीआरवी मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश की। इसके बाद महिला ने थाने पर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में जवाहरपुरी चौकी प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें