Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsArrest of Accused in Rape Case of Married Woman in Binawar

विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Badaun News - बिनावर में एक विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले प्रेमपाल नामक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर में अकेली थी। पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंSun, 23 Feb 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना बुधवार की है जब पीड़िता अपने घर में अकेली थी और घरेलू कामकाज में व्यस्त थी। इसी दौरान गांव का ही प्रेमपाल नामक व्यक्ति जबरन घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसके बाद उसके पिता ने बिनावर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। जांच के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें