25 को दिल्ली में हुंकार भरेंगी कार्यकत्रियां
Badaun News - अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की बैठक रविवार को मालवीय आवास गृह पर हुई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि 25 अक्टूबर को दिल्ली में जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा। इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 14 Oct 2024 01:54 AM

अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले रविवार के लिए मालवीय आवास गृह पर बैठक की गयी। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि 25 अक्टूबर के लिए दिल्ली में जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। यह धरना प्रदर्शन राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलाब सिंह की अध्यक्षता में होगा। जिले से सभी कार्यकत्रियां ट्रेन एवं बस से दिल्ली पहुंचेंगी। इस मौके पर खजाना देवी, शोभा वर्मा, निशा सक्सेना, लक्ष्मी देवी, प्रवेश कुमारी चौहान, नीलम सिंह मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।