Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़बदायूंAditya Yadav Highlights Development Under SP Government Amidst BJP Criticism

संसद में बिल्सी के लिए बाईपास की उठेगी आवाज

सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सपा सरकार के दौरान जिले में महत्वपूर्ण विकास हुआ है, जैसे ओवरब्रिज और मेडिकल कॉलेज। उन्होंने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि जिले का विकास ठप हो गया है। 2027 के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंWed, 11 Sep 2024 07:46 PM
share Share

सपा सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सपा सरकार में जो विकास यहां हुआ वह किसी से छिपा नहीं है। सपा सरकार ने ओवरब्रिज, राजकीय मेडिकल कॉलेज, फोरलेन देने के साथ ही जिले भर में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया। बुधवार को नगर के आर्य समाज रोड पर स्थित पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कैंप कार्यालय पर सांसद आदित्य यादव ने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना। यहां पर उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से जिला विकास में लगातार पिछड़ता जा रहा है। कहा कि मौजूदा वक्त में जिले में भाजपा के तीन विधायक हैं, लेकिन विकास के नाम पर वह भी अपने क्षेत्र में कुछ नहीं करा पा रहे हैं। सरकारी सिस्टम भी मनमानी पर उतारू है। कहा कि हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में जनता ने यह साबित कर दिया है, वह मौजूदा भाजपा सरकार की नीतियों से खुश नहीं है। सांसद ने कहा 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनेगी, तभी जिले के विकास को फिर गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिल्सी में लंबे समय से चली आ रही बाईपास निर्माण की समस्या को भी संसद में उठाएंगे।

पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, प्रेमपाल सिंह, उदयवीर वीर शाक्य, हाजी अजमल खान, दीप सिंह यादव, मुनेंद्र सिंह, कवींद्र सक्सेना, अकरम कुरेशी, शामे अली खान, देवेंद्र सिंह, कृष्ण गोपाल, राजवीर, फैजान राइन, आविद अली, सुरेंद्र कुमार मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें