badaun Hindu boy marries Muslim girl change religion get child circumcised now wife is pressuring him हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, धर्म बदलो, बच्चे का करवाओ खतना, अब दबाव बना रही पत्नी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़badaun Hindu boy marries Muslim girl change religion get child circumcised now wife is pressuring him

हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, धर्म बदलो, बच्चे का करवाओ खतना, अब दबाव बना रही पत्नी

  • यूपी के बदायूं में एक हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से शादी रचाई। अब महिला धर्मपरिवर्तन का दबाव बना रही है। लड़के ने पत्नी पर आरोप लगाया हे। वह कहती है कि धर्म बदलो, बच्चे का करवाओ खतना।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 02:37 PM
share Share
Follow Us on
हिंदू लड़के ने मुस्लिम लड़की से रचाई शादी, धर्म बदलो, बच्चे का करवाओ खतना, अब दबाव बना रही पत्नी

यूपी के बदायूं में सिविल लाइन कोतवाली के मीरा सराय मोहल्ले में धर्म परिवर्तन को लेकर एक मामला सामने आया है। यहां एक हिन्दू लड़के ने मुस्लिम लड़की से शादी की थी। अब एक बेटा भी है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी धर्म परिवर्तन का दबाव बना रही हैं। अफरोज के पति राजकुमार ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह बेटे का खतना कराने के लिए कह रही है। युवक ने एसएसपी को प्रार्थना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है और न ही पुलिस के किसी अधिकारी से शिकायत की गई है।

एक हलवाई युवक ने शेखूपुर की एक युवती से अगस्त 2023 में शादी की थी, लेकिन अक्टूबर में तलाक हो गया। जनवरी 2024 में फिर समझौता होने पर दोनों साथ रहने लगे और एक बेटे का जन्म हुआ। युवक का आरोप है कि ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं और अब बेटे को भी जबरन अपने साथ ले गए हैं। युवक का कहना है कि ईद से पहले उसकी पत्नी मायके गई थी, जिसके बाद वह भी वहां पहुंचा तो देखा कि बच्चों को हड्डी चूसने को दी जा रही थी। इस पर विरोध करने पर वह बेटे को अपनी बहन के घर ले गया, लेकिन लड़की के घरवालों ने यूपी 112 की मदद से बच्चे को वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें:प्राइवेट पार्ट की पूजा, और फिर धन वर्षा के नाम पर लड़कियों के साथ ऐसा गंदा खेल
ये भी पढ़ें:रेप के बाद धर्म परिवर्तन, पूजा करने पर पीटा और फिर युवती को नर्तकी तक बना डाला

युवक का आरोप है कि पत्नी और उसके परिवार वाले उसे तथा उसके बेटे को जबरन धर्म परिवर्तन कराना चाहते हैं। खतना कराना चाहते हैं। युवक की बहन ने भी ससुराल पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि भाई पर नमाज पढ़ने के लिए दबाव डाला गया और बेटे को जबरदस्ती छीन लिया गया। युवक का दावा है उसने पुलिस के अधिकारियों से भी शिकायत की है।