Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Baba Muslim, Father Christian, this is the fifth caste UP Minister's controversial comment on Rahul Gandhi

बाबा मुसलमान, बाप ईसाई, ये तो पांचवीं जाति... राहुल गांधी पर यूपी के मंत्री की विवादित टिप्पणी

यूपी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज सिंह ने भी विवादित टिप्पणी की है। बाबा मुस्लिम थे, बाप फिर क्रिश्चियन हो गए। क्रिश्चियन से शादी कर ली। यह ना तो मुसलमान रहे और ना हिंदू रहे और ना क्रिश्चियन रहे, ना सीख रहे, यह तो ऐसी पांचवीं जाति बन गई है।

Deep Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 04:32 AM
share Share

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बाद अब यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि यह लोग इटली से भारत को लूटने आए हैं। इनका हिंदुस्तान से कोई लेना-देना नहीं है। इतना ही नहीं रघुराज सिंह ने यह भी कहा कि राहुल गांधी एक नंबर के आतंकवादी हैं क्योंकि इस देश को डिवाइड एंड रूल से बांटने की कोशिश गई। अंग्रेज मर गए औलादें छोड़ गए। बाबा मुस्लिम थे, बाप फिर क्रिश्चियन हो गए। क्रिश्चियन से शादी कर ली। यह ना तो मुसलमान रहे और ना हिंदू रहे और ना क्रिश्चियन रहे, ना सीख रहे, यह तो ऐसी पांचवीं जाति बन गई है। इनका किसी धर्म के साथ कोई सरोकार नहीं है। हिंदुस्तान को लूटने के लिए लुटेरे के तौर पर आए हैं।

यूपी सरकार में श्रम एवं सेवायोजन मंत्री रघुराज सिंह ने यह विवादित टिप्पणी मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रेसवार्ता के दौरान की। मंत्री रघुराज सिंह मीडिया के सामने काफी अक्रामक दिखे। उन्होंने उनके धर्म को लेकर भी सवाल उठाया। हालांकि राहुल के बाबा के बारे में बात करें तो फिरोज गांधी एक पारसी परिवार से थे और पिता राजीव गांधी हिन्दू थे।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने राहुल गांधी को आतंकवादी बताया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने सिखों को बांटने का प्रयास किया है। सिख किसी पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है, मगर चिंगारी लगाने की कोशिश हो रही है। रवनीत ने यहीं नहीं रुके आगे कहा कि राहुल गांधी भारतीय नहीं हैं। उन्होंने अपना ज्यादातर समय बाहर बिताया है। उन्हें अपने देश से ज्यादा प्यार नहीं है, क्योंकि वह विदेश जाकर हर बात को गलत तरीके से कहते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें