Violence Erupts in Fatuhi Village Over Children s Dispute Pregnant Woman Injured बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला समेत चार को पीटा , Azamgarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAzamgarh NewsViolence Erupts in Fatuhi Village Over Children s Dispute Pregnant Woman Injured

बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला समेत चार को पीटा

Azamgarh News - बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव में बच्चों के पुराने विवाद के चलते मारपीट हुई। एक पक्ष ने गर्भवती महिला समेत चार लोगों को घायल कर दिया। महिलाएं विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर हमला किया। सभी...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Wed, 14 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
बच्चों के विवाद में गर्भवती महिला समेत चार को पीटा

बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के फतुही गांव में सोमवार देर शाम बच्चों के पुराने विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर गर्भवती महिला समेत चार लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। गर्भवती महिला बेहोश हो गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। बरदह थाना क्षेत्र के फतुही गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बच्चों के पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। घर में कोई पुरुष नहीं था। विपक्ष के लोग गालीगलौज करने लगे। परिवार की महिलाओं के विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया।

परिवार के लोग बचाव के लिए घर में भागे। इस पर हमलावरों ने घर में घुसकर मारा पीटा। इससे 55 वर्षीय शीला, 25 वर्षीय गर्भवती आरती देवी, 10 वर्षीय लक्ष्मी, 30 वर्षीय रीता घायल हो गई। सभी का सीएचसी बरदह में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।