Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आजमगढ़Omprakash Rajbhar Criticizes Previous Governments for Neglecting Poor in Azamgarh

बिरादरीवाद को बढ़ावा दे रहे अखिलेश : ओमप्रकाश राजभर

आजमगढ़ में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने गरीबों की मदद नहीं की। उन्होंने बताया कि गरीबों को इलाज के लिए खेत बेचना पड़ा। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में दंगे नहीं हुए और...

Newswrap हिन्दुस्तान, आजमगढ़Fri, 13 Sep 2024 06:58 PM
share Share

आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों ने सिर्फ देश-प्रदेश पर राज किया। जनता के लिए कुछ नहीं किया। पूर्व में रही सरकारों में जब गरीब बीमार होता था तो, इलाज के खर्च के लिए उसे खेत तक बेचने को मजबूर होना पड़ता था। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बिरादरीवाद को बढ़ावा देने में जुटे हैं। ये बातें सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहीं। वे शुक्रवार को लालगंज विधानसभा क्षेत्र के ठेकमा स्थित फूला देवी मंगरू सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मान जनसभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब जनता को जनसेवा केंदों पर जाने की जरूरत नहीं है। पंचायत भवन बनाए जा रहे हैं। यहां आधारकार्ड, पेंशन, परिवार रजिस्टर की नकल मिलेगी। आजादी के बाद कांग्रेस ने गरीबी मिटाने का नारा दिया, लेकिन उन्होंने गरीबी की एक रेखा खींच दी और कहा कि आप इस रेखा के नीचे रहकर आवास, शौचालय, पेंशन, राशन की बात करना। शिक्षा, नौकरी एवं गरीबी की रेखा से ऊपर आने की बात मत करना। बसपा एवं सपा ने गरीबी मिटाने के नाम पर वोट लिया, लेकिन सत्ता में रहते हुए इन लोगों ने कुछ नहीं किया। केवल अपना भला किया। पहले आज़मगढ़ में दंगे हुआ करते थे। योगीराज में सात वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि शैलेश राजभर नाम का एक बदमाश भी गोली लगने से घायल है। वह जीवन व मौत से जूझ रहा है। लेकिन अखिलेश यादव ने शैलेश के मुद्दे पर कुछ नहीं बोला। इस पर वह बयान क्यों नहीं दे रहे हैं। सुलतानपुर की घटना में मंगेश यादव की मौत पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हुई। अखिलेश यादव को सिर्फ यादव बिरादरी की चिंता सता रही है। उन्हें डर है कि यूपी से कोई मोहन यादव न बन जाए। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरुण कुमार राजभर, वकील चौरसिया, विमल यादव, मोहन राजभर, धर्मेंद्र राजभर, फ़क़रे आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें