Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अयोध्याYoung Man Loses Pants with 24 000 Rupees While Bathing in Bhadrasa

सरोवर में नहाते समय युवक की पैंट समेत हजारों रुपये गायब

भदरसा में एक युवक की पैंट नहाते समय गायब हो गई, जिसमें 24,000 रुपये और जरूरी कागजात थे। यह घटना तब हुई जब लोग एक वृद्ध के अंतिम संस्कार के बाद सरोवर में नहा रहे थे। युवक ने तहरीर दी है।

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याThu, 5 Sep 2024 06:28 PM
share Share

भदरसा, संवाददाता। पूराकलन्दर थाना क्षेत्र के भदरसा पुलिस चौकी के सामने सरोवर में नहाते समय एक युवक की पैंट गायब हो गयी। जिसमें रखा हजारों रुपया सहित अन्य सामान चोरी हो गया। बिरौली गांव के मजरे झन्डाहा का पुरवा में एक वृ़द्ध के भरतकुण्ड में अन्तिम संस्कार के बाद लोग सरोवर में नहाने गए। जिसमें आदित्य कुमार यादव भरदसा पुलिस चौकी के सामने अपना कपड़ा उताकर नहाने के लिए गया। वापस लौटने पर उसे अपनी पैंट गायब मिली। उसने बताया कि पैंट में 24 हजार रुपये व जरुरी कागजात थे। तहरीर दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें