रामजन्मोत्सव को लेकर रामलला की आरती का हुआ आयोजन
Ayodhya News - विश्व हिंदू परिषद ने रामजन्मोत्सव पर नहरबाग स्थित एक मैरिज लान में रामलला की आरती का आयोजन किया। कार्यक्रम में विहिप के केंद्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांदे ने समाज निर्माण पर जोर दिया। हनुमानगढ़ी नाका...

अयोध्या, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद ने रामजन्मोत्सव के अवसर पर नहरबाग स्थित एक मैरिज लान में रामलला की आरती का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विहिप के केन्द्रीय संगठन मंत्री मिलिंद परांदे ने भगवान राम के जीवन के आदर्शों का पालन करते हुए समरसता, कर्तव्य निष्ठा एवं भाईचारा जैसे विषयों पर प्रेरणा लेकर समाज निर्माण का आग्रह किया। विहिप के अवध प्रांत के संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने विश्व हिन्दू परिषद का उद्देश्य बताया। मौके पर हनुमानगढ़ी नाका के महंत रामदास ने अशोक सिंहल के साथ रामजन्मभूमि आन्दोलन को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत विहिप के एकल अभियान के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के द्वारा किया।
कार्यक्रम में सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, विजय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रोहित सिंह, महानगर संघचालक डॉक्टर विक्रमा पाण्डेय, उमेश पोरवाल, विश्व हिंदू परिषद महानगर अध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक, धीरेश्वर वर्मा, अखिलेश, अविरल सुजय सिंह, सुनीता श्रीवास्तव, रीना द्विवेदी, आभा सिंह, विजय सिंह बंटी, हिमांशु, निरंकार, रामजी मिश्रा, विवेक, शैलेंद्र विक्रम, शालिनी निषाद, सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।