शिक्षक समस्याओं पर चर्चा की गई
Ayodhya News - अयोध्या में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक हुई, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने की। जिला...

अयोध्या। शिक्षक समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक इकाइयों की सिविल लाइन स्थित एक होटल में संयुक्त बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न ब्लॉकों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और शिक्षक समस्याओं के निराकरण तथा सदस्यता अभियान पर व्यापक की गई। संचालन जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने किया। बैठक में जिला मंत्री ने शिक्षक समस्याओं के निराकरण न होने पर आक्रोश व्यक्त किया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भारती, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, अजय सिंह, संतोष यादव, धीरज शुक्ल, अविनाश पांडेय, शैलेंद्र वर्मा, महेंद्र यादव, सत्येंद्र गुप्त, अरविंद पाठक, अनिल सिंह, समीर सिंह, रविंद्र गौतम, भगवती यादव, रवींद्र वर्मा, शैलेंद्र सिंह, पंकज पांडेय, प्राणेश रावत, सत्येंद्र पाल सिंह, विद्या यादव, तहसीन बानो, अमरेंद्र प्रताप सिंह, संतोष वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
---
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।