सत्य को पराजित नहीं किया जा सकता: आचार्य सुरेंद्र
Ayodhya News - मवई ब्लॉक के गायत्रीनगर पटरंगा में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य सुरेंद्र ने बताया कि आक्रांताओं ने सनातन धर्म को मिटाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि खुदाई में भगवान...

मवई, संवाददाता। मवई ब्लॉक के गायत्रीनगर पटरंगा में जय प्रकाश मिश्र के यहां आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन आचार्य सुरेंद्र ने कहा कि आक्रांताओं ने सनातन को मिटाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी फिर भी सनातन को मिटा नहीं पाए। जहां- जहां खुदाई हो रही है वहां भगवान निकल रहे है। उन्होंने कहा कि सत्य को छुपाया जा सकता है, लेकिन पराजित नहीं किया जा सकता। श्रीमदभागवत कथा सुधा सरिता का रामनरेश तिवारी, शिव कुमार मणि त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, मनोज त्रिपाठी, देवेश तिवारी, विशाल यादव, अनूप मिश्र, अर्पित, आदित्य, अवधेश गुप्त, राजू गुप्त, डॉ. शिव कुमार सोनी, डॉ. रविशंकर शुक्ल, डॉ. सियाराम बृजेश मिश्र, आकांक्षा तिवारी व अन्य ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।