Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsRelief Distribution for Fire Victims in Ayodhya by Social Worker Shivendra Singh
अग्निकांड पीड़ित परिवारों के बीच किया राहत सामग्री का वितरण
Ayodhya News - अयोध्या के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के पुआरी माझा में अग्निकांड पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई। ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर खाद्य पदार्थ...
Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 2 April 2025 12:34 AM

अयोध्या, संवाददाता। गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पुआरी माझा में अग्निकांड पीड़ित परिवारों के बीच ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष व समाजसेवी शिवेन्द्र सिंह ने राहत सामग्री का वितरण किया। अग्निकांड में कई परिवारों की गृहस्थी खाक होने की सूचना पर ब्लाक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात किया। इस दौरान खाद्य पदार्थ व अन्य राहत सामग्रियों का वितरण किया गया। शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि आपदा की घड़ी में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। इसके बाद भी आवश्यकतानुसार सामग्री का वितरण किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।