Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsPeace Committee Meeting for Holi and Eid Celebrations in Pateranga

पर्व पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Ayodhya News - पटरंगा थाना परिसर में होली और ईद के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक हुई। सीओ आशीष निगम ने कहा कि पर्व को खुशियों के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने दोनों समुदायों से एक-दूसरे के पर्व का सम्मान करने की अपील की।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याMon, 10 March 2025 01:23 AM
share Share
Follow Us on
पर्व पर हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

मवई, संवाददाता। पटरंगा थाना परिसर में रविवार को होली व ईद पर्व के मद्देनजर शांति कमेटी की बैठक हुई। इसमें सीओ आशीष निगम व एसडीएम प्रवीण यादव की मौजूदगी में शांति से पर्व निपटाने पर चर्चा हुई। बैठक में सीओ रुदौली आशीष निगम ने कहा होली के इस पर्व को खुशियों के साथ और एक दूसरे को गले लगाकर मनायें। उन्होंने कहा कि इस बार होली, रहमत बरकत व मगफिरत के पवित्र माह रमजान के दौरान पड़ने जुमे के दिन पड़ रही है। इसलिए दोनों समुदाय के लोग एक- दूसरे के पर्व का सम्मान करते हुए अमन- चैन से मनाएं। उन्होंने कहा कि किसी को कोई दिक्कत होती है तो सूचना सीधे पुलिस को दें। एसडीएम प्रवीण यादव ने होली को आपसी भाईचारे और रंगों का त्यौहार बताते हुए कहा कि इसे सभी को मिल- जुलकर मनाएं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया कि तेज बाइक चलाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य इस पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना है। हुड़दंगियों व अशांति फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इस दौरान रघुनंदन चौरसिया, ओंकारनाथ गुप्त, राम नेवास गुप्त, सुनील मिश्र, राजेश शर्मा, सुजीत सिंह, उस्मान खां, रामनरेश गुप्त, बलभद्र यादव व अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।