Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अयोध्याMahant Nrityagopal Das Discharged from Medanta Hospital After Health Improvement

महंत नृत्य गोपाल दास को अस्पताल से मिली छुट्टी

महंत नृत्य गोपाल दास को मेदांता अस्पताल से चार दिन बाद छुट्टी मिल गई। उन्हें भूख और पेशाब में दिक्कत के कारण भर्ती किया गया था। तीन दिन के उपचार के बाद उनकी तबियत में सुधार हुआ, जिसके बाद उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 11 Sep 2024 10:39 AM
share Share

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को मेदांता हास्पिटल से चिक्तिसीय परामर्श के उपरांत चार दिनो पश्चात बुधवार को दोपहर छुट्टी दे दी गई। विहिप मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि महंत नृत्य गोपाल दास को बीते रविवार को भूख और पेशाब में आई दिक्तों के कारण लखनऊ के मेंदांता हास्पिटल में भर्ती होना पड़ा था।

तीन दिन चले स्वास्थ्य परिक्षण और बेहतर चिकित्सा प्राप्त होने के उपरांत स्वास्थ्य सुधार देखते हुये बुधवार दोपहर उन्हे अवकाश दे दिया गया।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि देश भर में नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य को लेकर भक्तों और संत महंतों ने व्यापक प्रार्थनाएं की हैं जिसका परिणाम लगातार उनके स्वास्थ्य में सुधार के रुप में दिखा। दोपहर वह शिष्यों संत कृपालु रामदास पंजाबी बाबा, संत जानकी दास के साथ अपने निजवाहन से अयोध्या रवाना हो गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें