Congress Condemns Toll Hike at Raunahi in Ayodhya Demands Rollback कांग्रेसियों ने टोल टैक्स बढ़ोतरी की निंदा की, Ayodhya Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsCongress Condemns Toll Hike at Raunahi in Ayodhya Demands Rollback

कांग्रेसियों ने टोल टैक्स बढ़ोतरी की निंदा की

Ayodhya News - अयोध्या के रौनाही टोल टैक्स में बढ़ोतरी पर कांग्रेसियों ने निंदा की और बढ़ी दर को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह निर्णय जनता के हित में नहीं है और केंद्रीय सड़क मंत्री को पत्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 2 April 2025 12:10 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेसियों ने टोल टैक्स बढ़ोतरी की निंदा की

अयोध्या। जिले के रौनाही टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी की कांग्रेसियों ने निंदा की है और बढ़ी दर को वापस लेने की मांग की है। जिलाध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम रानू व पूर्व पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि एनएचएआईं द्वारा टोल बढ़ोतरी जनता के हित में नहीं है। केंद्र सरकार ने आम आदमी पर महंगाई का एक और भार डाला है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्रीय सड़क मंत्री को पत्र भेजकर टोल दरों की बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करते हुए रौनाही टोल पर अयोध्या जिले की पंजीकृत वाहनों को फ्री किया जाए। कांग्रेस नेताओं ने टोल कंपनी से मांग किया है कि टोल शुल्क की एवज में वाहन चालकों को सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।