Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya NewsAyodhya Municipality Launches Recovery Campaign Against Major Defaulters

कुर्की करने पहुंची नगर निगम की टीम ने लाखों का बकाया टैक्स वसूला

Ayodhya News - अयोध्या नगर निगम ने बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। फतेहगंज में रफी उल्ला, राम यश कीर्तन सभा और नजमा बानो के खिलाफ कुर्की की गई। रफी ने दो लाख में से एक लाख, नजमा ने भी एक लाख और यश कीर्तन सभा...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याWed, 5 March 2025 02:08 AM
share Share
Follow Us on
कुर्की करने पहुंची नगर निगम की टीम ने लाखों का बकाया टैक्स वसूला

अयोध्या, संवाददाता। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के निर्देश और अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार एवं सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडेय व सौरभ नाथ के नेतृत्व में नगर निगम अयोध्या में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध मंगलवार को फतेहगंज में अभियान चलाया। इस दौरान रफी उल्ला एवं राम यश कीर्तन सभा पालकीखाना तथा नजमा बानो दालमंडी के विरुद्ध कुर्की अभियान चलवाया गया। फतेहगंज स्थित मोहम्मद रफी द्वारा अपनी बकाया राशि दो लाख के विरुद्ध एक लाख मौके पर जमा किया गया। दूसरी बड़े बकैदार नजमा बानों ने दो लाख के सापेक्ष एक लाख रुपए मौके पर जमा किया गया। इसी प्रकार से यश कीर्तन सभा द्वारा भी छह लाख के बकाये के सापेक्ष मौके पर तत्काल बकाया धनराशि जमा की गई। अभियान के दौरान संबंधित थाने के कर अधीक्षक जयप्रकाश, विनोद गौड़, वंदना, अनिल यादव तथा वीरेंद्र सहित प्रवर्तन दल के सदस्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें