Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अयोध्याAgriculture Minister Highlights Uttar Pradesh s Farming Achievements and Support for Farmers

केंद्र व राज्य सरकार किसानों की हितैषीः बलदेव सिंह औलख

कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने दीक्षांत समारोह में कहा कि उत्तर प्रदेश में 33% गेहूं और 11% चावल का उत्पादन हो रहा है। सब्जियों की खेती में राज्य पहले स्थान पर है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याThu, 19 Sep 2024 05:54 PM
share Share

दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 33 प्रतिशत गेहूं और 11 प्रतिशत चावल का उत्पादन हो रहा है। सब्जियों की खेती में हमारा उत्तर प्रदेश पहले स्थान पर है। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहीं हैं जिसका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। डबल इंजन की सरकार हमेशा किसानों के हितों के लिए साथ खड़ी है। किसानों की सहूलियत और आय दोगुणी करने करने के लिए कृषि विश्वविद्यालय की ओर से कई अनुसंधान किए जा रहे हैं जो एक सराहनीय प्रयास है। मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय ने अबतक 199 प्रजातियों को विकसित किया है जिसका लाभ किसानों को सीधे पहुंच रहा है। नैक मूल्यांकन मे A ग्रेड हासिल करने पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कार्यों की जमकर सराहना की। 10 एकड़ में प्राकृतिक खेती, विवि में विदेशी छात्र-छात्राओं का शिक्षण ग्रहण करना, कृषि विज्ञान केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार, क्लीन एंड ग्रीन कैंपस का अवार्ड आदि आदि उपब्धियां विश्वविद्यालय की निरंतरता और मेहनत का परिणाम है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें