Hindi NewsUttar-pradesh NewsAyodhya News212 Ram Bhakts Have Divine Experience in Ayodhya s Ram Temple

तमिल संगमम के 212 रामभक्तों ने किया रामलला का दर्शन

Ayodhya News - अयोध्या में तमिल संगम के तीसरे चरण में 212 रामभक्तों ने राम जन्मभूमि का दर्शन किया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने विशेष व्यवस्था की थी। सभी भक्तों ने रामलला की मूर्ति को देखकर भावुकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, अयोध्याSat, 22 Feb 2025 12:37 AM
share Share
Follow Us on
तमिल संगमम के 212 रामभक्तों ने किया रामलला का दर्शन

अयोध्या, संवाददाता। तमिल संगम के तीसरे चरण में 212 रामभक्तों ने आराध्य का दर्शन- पूजन किया। दर्शन के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से विशेष व्यवस्था की गई थी। परिसर में सभी का स्वागत सत्कार किया गया और सभी को राम जन्म भूमि के इतिहास की जानकारी दी गई। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहुत तारीफ की। विशेष बसों द्वारा सभी को वीआईपी मार्ग गेट नंबर 11 तक लाया गया और यहां से सभी राम मंदिर परिसर गए। दर्शन कराने के लिए ट्रस्ट द्वारा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। दर्शन कर बाहर निकल कर युवाओं ने कहा यह खुशी का मौका है बहुत दूर से वो लोग रामलला का दर्शन करने के लिए आए हैं। दर्शन करने के दौरान सभी भावविभोर हो गए और खुशी के कारण आंखों में आंसू तक आ गए। भगवान राम की प्रतिमा को देखकर बहुत खुशी हुई। सभी ने कहा उन्हें इससे पहले वाली छोटी मूर्ति को दिखाया गया, अपनी जिंदगी में यह दिन कभी नहीं भूल पाएंगे। इसके बाद हनुमान गढ़ी और सरयू दर्शन भी किये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें