अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय बोले- हिंदुओं की घटती आबादी चिंता का विषय
- अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि और संस्कारों के क्षरण संग युवाओं में नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति चिंता का विषय है। वहीं विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि हिंदू परिवारों के विखंडन, लिव इन रिलेशनशिप चिंताजनक है।
अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव और विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि हिंदुओं की घटती आबादी और संस्कारों के क्षरण संग युवाओं में नशे की बढ़ रही प्रवृत्ति चिंता का विषय है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी का बोध जैसे पांच परिवर्तनों को जनमानस के व्यवहार और संस्कारों का हिस्सा बनाने का संकल्प दिलाया। इस दौरान विश्व भर में हिंदू समाज से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर भी मंथन हुआ। विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि हिंदू परिवारों के विखंडन, लिव इन रिलेशनशिप चिंताजनक है। यह समस्याएं हिंदू समाज के लिए चुनौती बन गई हैं। इसका जवाब युवाओं को देना होगा। उन्होंने कहा कि देश के सामने आने वाली हर चुनौती का हिंदू युवा शक्ति ने जवाब दिया है।
जाजमऊ स्थित डिफेंस कॉलोनी में वीएचपी कानपुर प्रान्त की दो दिवसीय योजना बैठक का रविवार को समापन हुआ। संगठन मंत्री गजेंद्र ने कहा कि देरी से विवाह और उज्जवल भविष्य की भ्रामक अवधारणाओं के मकड़जाल की वजह से हिंदू दंपतियों के कम बच्चे हो रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि 25 वर्ष की उम्र में विवाह करना महती आवश्यकता है। कई वैज्ञानिक अध्ययनो ने यह सिद्ध किया है कि यदि बच्चों का संपूर्ण विकास करना है तो हर परिवार में दो या तीन बच्चे जरूर होने चाहिए। आज संस्कारों के अभाव में हिंदू परिवार संस्था पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अपने मूल में लौटने का आह्वान किया गया।
नवीन योजना का ऐलान, सौंपीं जिम्मेदारियां
प्रांत संस्कार प्रमुख विवेक के साथ ही प्रान्त सत्संग प्रमुख का कार्य देखेंगे। जयदीप त्रिपाठी प्रान्त धर्म प्रसार टोली सदस्य घोषित किए गए। अजय गुप्ता औरैया जिलाध्यक्ष व शशिकांत बिल्हौर बजरंग दल जिला संयोजक घोषित हुए। बांदा में मनोज दीक्षित व बदलेश सिंह बजरंग दल सह संयोजक घोषित तो संगीता जोशी मातृशक्ति विभाग संयोजिका झांसी घोषित की गईं। दुर्गावाहिनी में सौम्या प्रान्त बाल संस्कार केन्द्र प्रमुख, वैशाली प्रान्त शक्ति साधना केन्द्र प्रमुख, अनुराधा श्रीवास्तव प्रान्त छात्रा सम्पर्क प्रमुख घोषित की गईं। कन्नौज में राजीव गुप्त, कमलेश जिला उपाध्यक्ष, गुंजन भदौरिया जिला संयोजिका मातृशक्ति, कु. प्रांशी गुप्ता दुर्गावाहिनी सह संयोजिका, अन्नू साईं जिला सह संयोजक बजरंग घोषित हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।