घर में घुसकर मिस्त्री और पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज
Auraiya News - अछल्दा, संवाददाता।मजदूरी मांगने पर मिस्त्री के साथ मारपीट की गई। बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीटा गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जिस पर प

अछल्दा, संवाददाता। मजदूरी मांगने पर मिस्त्री के साथ मारपीट की गई। बचाने आई उसकी पत्नी को भी पीटा गया। पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाक्षेत्र के बघुआ गांव निवासी संतोष सिंह ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि उसके द्वारा लगभग तीन माह पूर्व कायम सिंह यादव निवासी मिलक थाना फफूंद के यहां मकान की छत डालने के लिए शटरिंग का कार्य किया था। जिसका किराया-28500 रुपये हुए थे। कायम सिंह ने मौके पर उसको 7000 रुपये दिए थे। इस तरह से 21500 रुपये किराया बाकी रहा। कार्य समाप्त होने के बाद बाकी रकम का उसने कायम सिंह से तगादा किया। रूपये देने के लिये टाल मटोल करता रहा। दो फरवरी को उसने फोन द्वारा शाम के करीब समय-3.30 बजे रुपयों के लिए उक्त से तगादा किया। तब वह गाली-गलौज करने लगा। जिसकी फोन रिकार्डिंग उसके के पास है। कुछ समय पश्चात कायम सिंह, दिलीप यादव पुत्र कायम सिंह, जितेन्द्र सिंह यादव उर्फ भीम पुत्र-रामप्रकाश यादव सभी निवासी ग्राम मिलक, थाना फफूंद आए। और घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। बचाने के लिए उसकी पत्नी दिव्यांग सीमा आयी तो सभी ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। शोर होने पर मुहल्ले के लोग आ गए। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।