किसान की 15 बीघा फसल जलकर हुई राख

बेला। हिन्दुस्तान संवाद थाना क्षेत्र के हरदु निवासी किसानों की 15 बीघा फसल जलकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाMon, 5 April 2021 06:11 PM
share Share

बेला। हिन्दुस्तान संवाद

थाना क्षेत्र के हरदु निवासी किसानों की 15 बीघा फसल जलकर राख हो गयी। जिससे किसानों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

थाना क्षेत्र बेला के निकटवर्ती ग्राम नंदपुर निवासी किसान अरविंद कुमार, हरदू निवासी अमर सिंह बाथम, जय प्रकाश यादव के खेतों में दोपहर मे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गयी। ग्रामीणों ने आग देख खेत मालिको को सूचना दी। मौके पर पहुंचे किसानों ने कड़ी मशक्कत् करते हुए आग पर काबू पाया। जबकि मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नही पहंुचा। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा की यह आग लगी नही है किसी ने लगाई है। जिसकी शिकायत वो थाना पुलिस से करेंगे। ग्रामीणों ने टोल फ्री नम्बर पर भी शिकायत करनी चाही पर किसी ने फोन उठाया ही नही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें