इटावा में अवैध संचालन के खिलाफ चला अभियान, हड़कंप
Auraiya News - बेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ई रिक्शा, ऑटो, हाइड्रा और अवैध बसों पर कार्रवाई की गई। कुल 24 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 15 लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। एआरटीओ सुदेश तिवारी ने बताया कि यह...

बेला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भी ई रिक्शा, आटो, हाइड्रा व अवैध बसों पर कार्रवाई हुई। कुल 24 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए पंद्रह लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। एआरटीओ की इस कार्रवाई से चालकों में हड़कंप मचा रहा। बेला में एआरटीओ सुदेश तिवारी ने थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम के साथ मिलकर ओवरलोडिंग, अवैध संचालन व ई रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। एक दिन में 24 वाहनों पर कार्रवाई की। जिन वाहनों पर कार्रवाई की गई उनमें 18 ई रिक्शा, दो ट्रैक्टर हाइड्रा, एक बस व तीन ऑटो शामिल हैं। इस अभियान में परिवहन विभाग को करीब 15 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होगा। परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया, ओवरलोड वाहन संचालक और दलालों में हड़कंप मच गया। वाहनों का सत्यापन करना जरूरी है। एआरटीओ ने बताया कि सरकार के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी ऑटो ई रिक्शा चालकों का सत्यापन अनिवार्य है। बिना चरित्र सत्यापन के वाहन नहीं चला सकते। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। एआरटीओ सुदेश तिवारी ने बताया कि वाहनों के अवैध संचालन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में 24 वाहनों पर बेला में कार्यवाही की गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।