अन्ना जानवरों की वजह से किसान परेशान

बेला। कस्बा मल्हौसी में अन्ना जानवरों से किसान परेशान हैं। रात भर जागकरयमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई किसानों पर अन्ना जानवर हमला भी कर चुके...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरैयाFri, 5 Feb 2021 05:52 PM
share Share

बेला।

कस्बा मल्हौसी में अन्ना जानवरों से किसान परेशान हैं। रात भर जागकर फसल की रखवाली कर रहे हैं। जबकि जिम्मेदार बेखबर हैं।

गेहूं की खड़ी फसल अन्ना जानवर चट कर रहे हैं। इस पर किसी भी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं है। सरकार ने अन्ना जानवरों के लिए सख्त नियम तो बनाए हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई किसानों पर अन्ना जानवर हमला भी कर चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया की समस्या का निदान नहीं है रात भर रखवाली करते हैं किसी तरीके से घर में अनाज पहुंचे। लेकिन अन्ना जानवरों की वजह से बहुत परेशान है। क्षेत्र में किसानों के सामने यह बड़ी समस्या है। किसान रामचंद्र सक्सेना, विवेक त्रिपाठी, घनश्याम ने बताया कि यदि खेत की हम लोग रात और दिन में रखवाली न करें तो सारी फसल जानवर खा जाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें