Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़Anupriya Patel again called caste census necessary made big attack on Congress gave advice to SP

अनुप्रिया पटेल ने जाति जनगणना को फिर बताया जरूरी, कांग्रेस पर बोला बड़ा हमला, सपा को दी सलाह

  • अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर नगर के एक हॉल में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही एक बार फिर जाति जनगणना को जरूरी बताया।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, अम्बेडकरनगरSun, 15 Sep 2024 03:02 PM
share Share

केंद्रीय मंत्री और अपनादल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने एक बार फिर जाति आरक्षण की मांग दोहराते हुए इसे जरूरत बताया। अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर नगर के एक हॉल में पार्टी के कार्यकर्ताओं से संवाद में उन्होंने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जाति गणना को आवश्यक बताते हुए कहा कि प्रदेश में होने वाले 10 विधानसभा की सीटों के उपचुनाव में उनकी पार्टी एनडीए का सहयोग करेगी।

कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम में अनुप्रिया पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। उसे याद करना चाहिए कि कानून व्यवस्था के चलते ही प्रदेश में उसकी कई सरकार को जनता ने पलट दिया था और जनता ने उन्हें हराया था। कानून व्यवस्था के नाम पर जनता को गुमराह करने से सपा को बाज आने की सलाह दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी (अपना दल एस) का मानना है कि जाति जनगणना होनी चाहिए, लेकिन जब कांग्रेस सत्ता में थी तब उसने जाति की जनगणना नहीं कराई। कांग्रेस अब जब सत्ता से बाहर है तब जाति गणना का राग अलाप रही है। राहुल गांधी पर देश की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता को यह शोभा नहीं देता है कि वह विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र जिसका लोहा दुनिया मानती है कि उसके लोकतंत्र पर सवाल उठाएं। उन्होंने कहा कि देश की छवि खराब करने से राहुल गांधी को बाज आना चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें