Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाWoman started blackmailing doctor by accusing him rape CCTV footage went viral FIR lodged against two people

रेप का आरोप लगाकर डॉक्टर को ब्लैकमेल करने लगी महिला, सीसीटीवी फुटेज वायरल, दो लोगों पर एफआईआर

  • यूपी के अमरोहा में एक महिला ने अपने साथी की मदद से डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया। इसके बाद महिला ने डॉक्टर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पुलिस ने जांच की तो मामला झूठा निकला। महिला ने डॉक्टर को ब्लैकमेल करना इसके बाद भी नहीं छोड़ा।

Dinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 26 Aug 2024 05:23 PM
share Share

यूपी के अमरोहा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने एक डॉक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया और फिर उसे अपने साथी की मदद से ब्लैकमेल करने ली। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच-पड़ताल की तो मामला झूठा निकला। इसके बाद भी महिला शांत नहीं बैठी और अस्पताल पहुंच गई। महिला ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और दोबारा डॉक्टर को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे डाली। महिला का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में दिख रहा है कि महिला डॉक्टर से पैसे लेने के लिए उसे अस्पताल पहुंचती है। महिला बुर्के में है। वह फोन चला रही है। उसके साथी एक अन्य व्यक्ति भी नजर आ रहा है जो डॉक्टर से पैसे लेते दिखाई दे रहा है। 

मामले में डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने महिला व उसके एक अन्य डॉक्टर साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के निवासी डा. बिलाल अहमद का जोया-अमरोहा रोड पर अस्पताल है। करीब तीन महीना पहले एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गजरौला निवासी एक अन्य डॉक्टर पर भी उसने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। डा. बिलाल का आरोप है कि वह महिला अपने साथी चिकित्सक डा. कसीम निवासी गांव सिनौरा व अज्ञात साथियों के साथ मिलकर लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। 

आए दिन पैसों की मांग की जा रही थी। जबकि दुष्कर्म के आरोप में दर्ज मुकदमे की विवेचना में सभी आरोप गलत मिले हैं। आरोप है कि बीती 17 अगस्त को महिला फिर से अस्पताल में आ पहुंची व डा. बिलाल के केबिन में जाकर हंगामा किया। इस दौरान वह डा. कसीम व अन्य साथियों से फोन पर बात भी कर रही थी। पैसे नहीं देने पर उसने फिर से मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी। डा.बिलाल ने इस बाबत डिडौली कोतवाली में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने मामले में महिला के अलावा डा. कसीम व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें