Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsYouth Found Hanging from Tree in Jungle Family in Shock After Unlawful Cremation

शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

Amroha News - गांव के युवक का शव जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। बिना कानूनी कार्रवाई के अंतिम संस्कार किया गया। परिवार में कोहराम मचा है। युवक की शादी हाल ही में हुई थी और पत्नी गर्भवती है। माना जा रहा है कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 23 Jan 2025 01:15 PM
share Share
Follow Us on
शीशम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, कोहराम

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक का शव जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। बिना कानूनी कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम क्षेत्र के गांव निवासी लोग खेतों से घर लौट रहे थे। इस दौरान उन्होंने जंगल में शीशम के पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। गांव में आकर खबर की। युवक के परिजन व गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में शव को उतारा गया। बिना कानूनी कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया गया। माना जा रहा है कि युवक ने पारिवारिक कलह के चलते सुसाइड किया है। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व ही युवक की शादी हुई थी, पत्नी भी गर्भवती बताई जा रही है। परिवार में कोहराम मचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें