कूड़ा डालकर लौट रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, गंभीर
Amroha News - हसनपुर में एक महिला को अलीगढ़ मार्ग पर कूड़ा डालते समय तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हुई और उसे मेरठ रेफर किया गया। महिला के परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती...

हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग के किनारे कूड़ा डालकर घर लौट रही महिला को सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई, उसे मेरठ रेफर किया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा निवासी टेकचंद राणा की पत्नी हिरेश मंगलवार शाम कूड़ा डालकर घर लौट रही थी। इस दौरान जैसे ही वह अलीगढ़ मार्ग पर गांव के नजदीक पहुंची तो सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने घायल हिरेश को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। घायल महिला का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं बाइक सवार के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।