Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाWife Files Dowry Harassment Case Husband Remarries and Assaults Reported

दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो पति ने कर ली दूसरी शादी

अमरोहा, संवाददाता। विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी पर विवाहिता बीमार बेटे के साथ ससुराल पहुंच गई। आ

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 15 Sep 2024 01:33 PM
share Share

विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया तो पति ने दूसरी शादी कर ली। जानकारी पर विवाहिता बीमार बेटे के साथ ससुराल पहुंच गई। आरोप है कि वहां विवाहिता संग मारपीट की गई। जेठों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव का है। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी साल 2015 में नौगावां सादात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता ने एक बेटे को भी जन्म दिया। आरोप है कि विवाहिता को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित कर बेटे समेत घर से निकाल दिया गया। लिहाजा पीड़िता ने मायके जाकर ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पीड़िता का कहना है कि उसके बेटे के दिल में छेद है जिसका इलाज चल रहा है।

आरोप है कि पति ने दूसरी युवती के साथ शादी कर ली है। जानकारी मिलने पर विवाहिता बेटे को साथ लेकर ससुराल पहुंची। शादी करने का विरोध किया। ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं जेठों ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें