Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsWeather Change Alert Cloudy Skies and Rain Forecast in District

अमरोहा में आठ फरवरी तक खराब रहेगा मौसम का मिजाज

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच जिले के आसमान में तेज हवा के साथ बादल उमड़ रहे हैं। बारिश की संभावना जताई जा रही है। गरज के साथ छीटें पड़ सकत

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 4 Feb 2025 01:08 PM
share Share
Follow Us on
अमरोहा में आठ फरवरी तक खराब रहेगा मौसम का मिजाज

मौसम में बदलाव के बीच जिले के आसमान में तेज हवा के साथ बादल उमड़ रहे हैं। बारिश की संभावना जताई जा रही है। गरज के साथ छीटें पड़ सकते हैं। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मंगलवार सुबह जिले में एकाएक बदले मौसम के मिजाज के बीच ठंडक छा गई। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। सरसों व आलू उत्पादक किसानों की मुश्किल भी बढ़ गईं। सरसों की फसल अब धीरे-धीरे पकने लगी है। ऐसे में यदि तेज हवा के साथ बारिश होती है तो फसल गिरने से किसानों को भारी नुकसान होगा, उत्पादन में गिरावट आएगी। वहीं आलू की फसल भी तैयार हो चुकी है। बारिश होने पर आलू की फसल में भी नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार के मुताबिक मौसम में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। आठ फरवरी तक जिले के आसमान में बादल छाए रहेंगे। बताया कि सामान्य बारिश होती है, तो सभी फसलों को लाभ होगा। यदि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो सरसों व गेहूं की फसल गिरने से नुकसान हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें