Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsTragic Motorcycle Collision on Dhwarsai Road Claims One Life and Injures Two

दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

Amroha News - उझारी, संवाददाता। ढवारसी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 17 March 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
 दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत, दो घायल

ढवारसी मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा। घायल को हसनपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि जनपद संभल के थाना एचोड़ा कम्बो क्षेत्र के गांव धारमपुर निवासी रिजवान 21 वर्षीय पुत्र इरफान उझारी में एक निजी चिकित्सक के यहां कंपाउंडर का काम करता था। रिजवान अपनी बाइक से शनिवार की रात दस बजे उझारी के मोहल्ला भीम नगर के होटल से खाना लेने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक उझारी ढवारसी मार्ग इकौदा तिराहे के पास पहुंची तभी ढवारसी की तरफ से आ रहे मनीष की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से रिजवान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मनीष पुत्र प्रीतम सिंह निवासी अगरौला कला कोतवाली हसनपुर घायल हो गया। तीसरा बाइक सवार घायल पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना स्थल से जा चुका था। जिसका पता नहीं चल सका।

थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को हसनपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया। घायल मनीष की हालात चिंताजनक होने पर चौधरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है।

रिजवान के कंधों पर था परिवार का जिम्मा

उझारी। मृतक रिजवान के पांच बहनें और एक छोटा भाई है। रिजवान की मौत से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रिजवान अपनी बहनों व छोटे भाई का बहुत ख्याल रखता था। वहीं पूरे परिवार के पालन पोषण की जिम्मेदारी भी मृतक रिजवान के कंधों पर ही थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।