Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाSuspicious Death of Bicycle Mechanic Heart Attack Suspected

साइकिल मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

कैलसा, संवाददाता। साइकिल मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव क्षेत्र में ही ट्यूबवेल के पास चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल क

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 9 Sep 2024 07:24 PM
share Share

साइकिल मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव क्षेत्र में ही ट्यूबवेल के पास चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हालांकि, प्रथम दृष्टया पुलिस मौत का कारण हार्ट अटैक मान रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव हाजरपुर निवासी 65 वर्षीय अविवाहित शिवराज सिंह पेशे से साइकिल मिस्त्री थे। वह गांव बुढ़ेरना में दुकान चलाते थे। चार भाइयों में सबसे छोटे शिवराज सिंह परिवार से अलग एक छोटे से कमरे में रहते थे। रविवार सुबह दस बजे शिवराज सिंह साइकिल लेकर घर से निकले थे, इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सोमवार सुबह करीब दस बजे क्षेत्र के ही गांव घना नंगला निवासी लाला यादव सिंह के खेत पर बनी ट्यूबवेल के बाहर पड़ी चारपाई पर वह मृत अवस्था में मिले। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की ओर से किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच व करवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें