करणी सेना के खिलाफ कलक्ट्रेट में गरजी सपा
Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। करणी सेना के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में आक्रोश जताते हुए राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

करणी सेना के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में आक्रोश जताते हुए राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। विरोध-प्रर्दशन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम निधि गुप्ता को सौंपा। हमले में शामिल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन शुरू करने चेतावनी दी। सदर विधायक महबूब अली के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता गुरुवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। आक्रोश जताते हुए करणी सेना के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहना था कि करणी सेना ने अलीगढ़ और बुलंदशहर में सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर हमला किया जो निंदनीय है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपा बाबा साहब आंबेडकर की विचारधारा पर चलकर काम कर रही है।
देश में कानून-व्यवस्था बदहाल है। दलितों के साथ घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम निधि गुप्ता को सौंपते हुए राज्यसभा सांसद पर हमला करने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान पूर्व मंत्री जगराम सिंह, पूर्व विधायक पीतम सिंह, संतराम सिंह यादव, ब्रहम सिंह पंवार, विजयपाल सैनी, डा. जितेंद्र यादव, चंद्रपाल सैनी, अजय मलिक, प्रतीक धारीवाल,राजेन्द्र सिंह यादव,नवाजिश अली, मुख्तार नकवी, अनुज यादव, दीपक प्रधान, केसर परवेज, संजय कुमार यादव, अतीक अहमद, धीर सिंह बाल्मीकि, विशाल सिंह, सर्वेश सैनी, अनुज कुमार यादव, सिवाल हैदर, सलमान प्रधान, रिजवान हैदर, डा. अनिस अहमद, धर्मपाल सिंह, महेश यादव, मुमताज खान,रजनीश यादव, रिजवान हैदर ,राजेंद्र सिंह गुर्जर, राधेलाल रघुवंशी, शावेज खान, सचिन आर्य, सुनील कुमार, नरेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र सिंह यादव, विपिन कौशिक, खलील अहमद, कामिल मंसूरी, आलोक भारती, इदरीश सैफी, आलेमिन सैफी, सुमित लंबरदार, इश्तियाक मलिक, मयंक प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार यादव, मोहम्मद अकरम, नवनीत गोला, सनी यादव आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।