गर्मी के बढ़े तेवर, सड़कों पर पसर रहा सन्नाटा
Amroha News - गजरौला। गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं फसलें भी स

गर्मी के तेवर तल्ख होने लगे हैं। सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। वहीं फसलें भी सूखने लगी हैं। अप्रैल माह में मई जैसी गर्मी पड़ रही है। दिन निकलते ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। लोग सुबह जल्द ही बाहर के काम निपटाकर घरों में कैद हो जाते हैं। सोमवार को भी सुबह से ही भीषण गर्मी रही। दोपहर 12 बजे लोग घरों में कैद हो गए। बाजारों में सन्नाटा पसर गया। चिलचिलाती धूप में काम से घरों से बाहर लोग पूरे इंतजाम के साथ निकले। महिलाओं ने छाते का सहारा लेकर धूप से बचाव की कोशिश की। बाइक व स्कूटी सवार लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर गर्मी से बचाव करने की कोशिश करते नजर आए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।