Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsSamajwadi Party Organizes PDA Jan Chaupal to Protect Constitution

घर-घर जाकर भाजपा की गलत नीतियों को बताएं कार्यकर्ता

Amroha News - गजरौला। सपा पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत पीडीए जन चौपाल का आयोजन रविवार को क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं में डॉ. राजवर्धन जाटव के आवास पर किया गया

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 24 Feb 2025 01:37 AM
share Share
Follow Us on
घर-घर जाकर भाजपा की गलत नीतियों को बताएं कार्यकर्ता

सपा पीडीए चर्चा कार्यक्रम के तहत पीडीए जन चौपाल का आयोजन रविवार को क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोसाईं में डॉ. राजवर्धन जाटव के आवास पर किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा संविधान को बचाने के लिए सड़क से लेकर संसद तक किये जा रहे संघर्ष को जन-जन तक पहुंचाना है। जिससे पीडीए के लोग भाजपा की डबल इंजन सरकार के संविधान विरोधी नीतियों को जान सकें और 2027 में समाजवादी की सरकार बनाये। निवर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी डॉ राजवर्धन जावट ने कहा कि संविधान को बचाना ही पीडीए के लोगों का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए। विपिन कौशिक, मयंक प्रताप, सचिन गौतम, साजिद मलिक, कामिल मंसूरी, नौशाद शेख, मोहसिन खान, आदित्य, मोनू, बाबूराम, निशांत, अनुज आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें