धरने पर बैठे सभासदों के समर्थन में आई शहर की जनता
Amroha News - गजरौला, संवाददाता। धरने पर बैठे सभासदों के समर्थन में शहर की जनता आने लगी हैं। जिसके चलते महिला सभासदों के अलावा कई ओर महिलाएं भी धरने पर बैठीं। उन्ह

धरने पर बैठे सभासदों के समर्थन में शहर की जनता आने लगी हैं। जिसके चलते महिला सभासदों के अलावा कई ओर महिलाएं भी धरने पर बैठीं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासन को सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए। वहीं मानदेय की मांग को लेकर संविदा कर्मियों का धरना भी नगर पालिका के कार्यालय के सामने जारी है। शहर के इंदिरा चौक पर सभासदों का धरना रविवार को भी जारी रहा। महिला सभासदों के साथ समर्थन में आईं अन्य महिलाएं भी धरने पर बैठीं। उन्होंने कहा कि आम जनता को शहर में विकास चाहिए। कार्य करवाने के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगना चाहिए। सभासदों द्वारा की गईं शिकायतों की जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। उन्होंने शहर में सफाई व पेयजलापूर्ति की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। कहा कि पालिका के कार्यों की जांच नहीं हो रही है। पालिका जनता को उनकी मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पा रही है, ऐसे में जनता त्रस्त है। अधिकारी भी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। धरने पर सभासद पति अशोक कुमार दिले, देवेश शर्मा, अनिल अग्रवाल, सभासद कपिल सिंह, अरविंद कुमार, पुष्पा चौधरी, मनु शर्मा, विनीता अग्रवाल, पूनम, सुधा, अनुराधा, कोकिल, रेनू, सर्वेश, सभासद पुत्र दिव्यम भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।