Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsNSS Camp at Ramabai Ambedkar College Volunteers Promote Awareness on Domestic Violence and Climate Change

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Amroha News - शहर के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर चल रहा है। तीसरे दिन, स्वयंसेवकों ने सफाई और पौधों की देखभाल की। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के लिए जागरूकता...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाFri, 21 Feb 2025 12:00 PM
share Share
Follow Us on
महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति किया जागरूक

शहर के रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस की शुरुआत शुक्रवार को माता सरस्वती की वंदना कर की गई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत लय ताल के साथ सामूहिक गायन किया। इशिका, हर्ष, निर्भय, सोफिया, सानिया, निशु आरती गिरी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए विद्यालय परिसर की सफाई, पौधों की देखभाल आदि कार्य किया। कार्यक्रम अधिकारी डा.श्वेता अग्रवाल के निर्देशन में अधिकांश स्वयंसेवक ग्राम भ्रमण पर निकले। उन्होंने घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की स्थिति को समझने के लिए डाटा एकत्र किया और मिशन शक्ति से संबंधित आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। डा.मनमोहन वर्मा ने जलवायु परिवर्तन और उससे संबंधित उत्थान विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें