Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsNational Prajapati Unity Meeting Emphasizes Community Cohesion

समाज उत्थान के लिए लिया एकजुट होने का संकल्प

Amroha News - गजरौला। राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा पदाधिकारियों की बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर हुई बै

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाTue, 7 Jan 2025 01:25 AM
share Share
Follow Us on
समाज उत्थान के लिए लिया एकजुट होने का संकल्प

राष्ट्रीय प्रजापति एकता सभा पदाधिकारियों की बैठक में समाज की एकजुटता पर जोर दिया गया। सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार प्रजापति ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराते हुए नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.उत्तम सिंह प्रजापति ने कहा कि समाज के विकास में एकता और अखंडता का विशेष महत्व है। मुख्य महासचिव दिनेश कुमार प्रजापति ने कहा कि समाज को अपनी पहचान बनाने व अपने अधिकारों को स्थापित करने के लिए जागरूक होना जरूरी है। इस दौरान महेंद्र सिंह प्रजापति, रजनीश प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह प्रजापति, अरुण कुमार, तपिश कुमार, रितिक कुमार, गोपाल कृष्ण, प्रिंस कुमार आदि मौजूद रहे। सभी ने समाज के उत्थान के लिए एकजुट होने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें