Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMunicipality in Turmoil After Councillors Complaint About Sign Board Scam

सभासदों की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, रात में साइन बोर्ड का बढ़ा दिया वजन

Amroha News - गजरौला, संवाददाता। सभासदों की शिकायत के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रात में ही शहर में लगे 26 साइन बोर्ड पर स्टील की एंगल वेल्डिंग

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 24 Feb 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
सभासदों की शिकायत के बाद मचा हड़कंप, रात में साइन बोर्ड का बढ़ा दिया वजन

सभासदों की शिकायत के बाद नगर पालिका में हड़कंप मच गया। जिसके बाद रात में ही शहर में लगे 26 साइन बोर्ड पर स्टील की एंगल वेल्डिंग करके वजन बढ़ाने का काम किया गया है। खास बात तो यह है कि साइन बोर्ड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरा मामला कैद हो गया। जिसकी फुटेज लेकर सभासदों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। यह बात शहर में दिनभर चर्चा का विषय बनी रही।

नगर पालिका व सभासदों के बीच चल रही रार अभी थमी नहीं है। सभासदों की शिकायतें जारी हैं। बीते दिनों उन्होंने साइन बोर्ड लगाने में घोटाला करने का आरोप नगर पालिका प्रशासन पर लगाया था। बताया जा रहा है कि शहर में अभी चेयपर्सन का साइन बोर्ड समेत 26 साइन बोर्ड लगाए गए हैं। सभासदों का आरोप है कि इन साइन बोर्ड की कीमत लगभग 3500 रुपये है। जबकि टेंडर करीब आठ लाख रुपये से अधिक का लगा था। शिकायत के बाद पालिका में हड़कंप मच गया। शनिवार की रात करीब 12 बजे साइन बोर्ड का वजन बढ़ाने के लिए उन पर स्टील की एंगल वेल्डिंग कर दी गई। रविवार की सुबह सभासदों को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने साइन बोर्ड के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लेकर सोशल मीडिया पर वायरल की है। उनका आरोप है कि यदि साइन बोर्ड लगाने के नाम पर घोटाला नहीं किया गया है तो रात में स्टील की एंगल लगाकर वजन बढ़ाने का काम क्यों किया जा रहा है। एसडीएम चंद्रकांता ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि शिकायत मिलती है तो जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें